August 20, 2026

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में लेकर हॉस्टल पहुंचा युवक, वापसी के दौरान हुआ कुछ ऐसा …

girlfriend ko shut

कर्नाटक: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक केस पढ़ने और देखने में आते हैं। एक ऐसा ही कांड मणिपाल कॉलेज के एक लड़के का वायरल हो रहा है, जिसने वैलेंटाइंस डे से पहले इंटरनेट को हिलाकर रख दिया। दरअसल वायरल वीडियो में कर्नाटक के मणिपाल के रहने वाले एक कपल को देखा जा सकता है, जिसमें मणिपाल शहर के एक छात्र को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को एक सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को अपने छात्रावास से बाहर निकालने का प्रयास करते देखा जा रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं और पागलों की तरह इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही इस पर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं.


फिलहाल यह वीडियो कितना पुराना है इसका कोई प्रमाण नहीं है. वहीं यह एक सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र सूटकेस को हॉस्टल के गेट पर लेकर पहुंचता है, इसी दौरान वहां का केयर टेकर उस से सवाल करता है कि बैग में क्या है. जिसके बाद छात्र के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर वह केयर टेकर छात्र को बैग खोलने की बात करता है. जिस पर वह छात्र घबराते हुए इसे खोलता है तो अंदर से उसकी गर्लफ्रेंड निकलती है. जिसे देख हरकोई हैरान रह जाता है.

खबरों के अनुसार पता चला है कि सूटकेस के अंदर बैठी लड़की एक डांसर थी, जिसके कारण उसे सूटकेस के अंदर बैठने में कोई दिक्कत नहीं हुई, और वह आसानी से इसमें फिट भी हो गई. फिलहाल छात्रों और उनके कॉलेज के नामों को उजागर नहीं किया गया है. कथित तौर पर लड़के और लड़की दोनों को उनके संबंधित छात्रावासों से निलंबित कर दिया गया और वे अपने घरों को लौट गए हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2019 का है. फिलहाल इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया था. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी गुदगुदा रहा है. जिसे लेकर यूजर्स लगातार इस पर अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं.


You may have missed