April 17, 2026

बड़ी खबर: पीएम माेदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, गाड़ी पर युवक ने फेंका

IMG-20220207-WA0007

लुधियाना: पंजाब में पीएम माेदी के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक से सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया। राहुल कांग्रेस के सीएम फेस का ऐलान करने लुधियाना आए थे। हलवारा से लुधियाना जाते समय एक युवक ने उन पर हमले की कोशिश की। हलवारा से लुधियाना के हयात रिजेंसी जाने के क्रम में जब उनकी कार हर्शिला रिजोर्ट के पास पहुंची तो राहुल कार का शीशा खोल अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस बीच एक युवक ने कार की ओर झंडा फेंका जो उनके मुंह पर लगा, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।


इसके बाद राहुल ने शीशा बंद कर लिया। घटना के समय कार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ चला रहे थे, जबकि चरणजीत चन्नी और सिद्धू उनके पीछे बैठे थे। घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बताया जाता है कि झंडा फेंकने वाला युवक नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) का कार्यकर्ता था और उसने जोश में आकर झंडा ही राहुल की ओर फेंक दिया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, थाना दाखा की पुलिस से संपर्क करने पर उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।


You may have missed