BJP नेता के इस सवाल पर मचा बवाल: क्या लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शाहरुख ने थूका?
नई दिल्ली: रविवार को भारत रत्न और देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। यहां वो कोरोनाग्रस्त होने के बाद लगभग 28 दिनों से भर्ती थीं। राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। राजनीति और फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम हस्तियां लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।


वहीं लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में पहुंचे शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर उन्हें निशाना भी बनाया जा रहा है. दरअसल, शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के सामने फातेहा पढ़ा और मास्क हटा कर दुआ फूंकी। सोशल मीडिया पर कुछ लोग दुआ फूंकने को थूकना करार दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार का ये वीडियो शेयर करते हुए BJP नेता अरुण यादव ने भी सवाल किया क्या वास्तव में शाहरुख खान ने थूका है?
क्या इसने थूका है ❓ pic.twitter.com/RZOa2NVM5I
— Arun Yadav (@beingarun28) February 6, 2022
इस दौरान शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ थीं। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से पहले शाहरुख खान उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुआ मांगी और फूंकने की रस्म अदा की। लेकिन, ट्रोलर्स कहां बाज आने वाले थे। उन्होंने शाहरुख खान के इस दुआ मांगते और फूंकते हुए वीडियो को यह कहकर ट्रोल करने लगे कि दुआ मांगने के बाद उन्होंने थूका है। लोगों ने इस वीडियो का बेहद ही असंवेदनशील और गलत मतलब निकाल लिया।

