लता मंगेशकर के निधन के बाद अब ‘महाभारत’ के ‘भीम’ ने भी कहा इस दुनिया को अलविदा
मुंबई: देश स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के दुख से बाहर भी नहीं आया था कि अब मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार सोबती लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने मजबूत शरीर के दम पर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।


एक खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्रवीण कुमार सोबती ने बॉलीवुड का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ ने जिसमें उन्होंने भीम का रोल निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए।

