अजीब और खतरनाक ड्रेस के साथ सामने आया उर्फी जावेद का नया वीडियो
मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद एक बार फिर से अपनी फोटोशूट और एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्फी जावेद की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो सेकेंड में वायरल हो जाती है।


सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। लाखों लोगों के दिलों पर अपने हुस्न के जादू से उर्फी राज करती हैं। उर्फी जावेद अतरंगी आउटफिट्स के साथ-साथ बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। उर्फी ने नए दिन के साथ अपना सुपर सिजलिंग नया लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी सेक्सी और बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उर्फी के सिजलिंग लुक पर उनका किलर एटीट्यूड किसी के भी दिल को घायल कर सकता है।
View this post on Instagram
उर्फी अपने नए वीडियो में मस्टर्ड कलर की वन ऑफ शोल्डर ब्रालेट में नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपनी सेक्सी रिवीलिंग ब्रालेट को लाइट ब्राउन कलर की ट्राउजर के साथ कैरी किया है। उर्फी ने अपने लुक को ट्रेंडी नेकपीस के साथ स्टाइलिश टच दिया है। एक्ट्रेस ने बालों को हाफ टाई करके बाकी बालों को कर्ली लुक देकर ओपन रखा है। अपने इस लुक के साथ उर्फी ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप किया है।

