April 22, 2026

बड़ी खबर: भारत सरकार ने 54 और ऐप पर लगाया बैन

Social-Media

नई दिल्ली: भारत सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। नए प्रतिबंध में चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए लगाए गए हैं। नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं, लेकिन क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं। 2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहला लॉट है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के हवाले से न्यूज18 ने कहा कि सरकार द्वारा 50 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, गरेना फ्री फायर नामक एक लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है।

प्रतिबंधित ऐप के क्लोन पर लगा बैन
हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं, जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे। 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, कुल ऐप्स की सूची जो भारत द्वारा प्रतिबंधित है 320 के करीब पहुंच सकता है।

सरकार ने जिन नए 54 ऐप्स को बैन किया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल हैं। हालांकि सभी 54 ऐप्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है।


You may have missed