April 22, 2026

मौसम अपडेट: 17 फरवरी से प्रदेश में फिर बढ़ सकती है ठंड

thand

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने के आसार हैं। ऐसी स्थिति 16 फरवरी तक रहेगी। 17 फरवरी से हवा की दिशा फिर से उत्तर होने पर ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में 1 डिग्री तक तापमान बढ़ा है। इसके विपरीत अंबिकापुर में 0.7 डिग्री तापमान गिरा।


इन जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति
राजधानी में रात का तापमान 13.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर है और सामान्य है। दूसरी ओर सरगुजा व बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर जैसे जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, बीजापुर, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। सरगुजा व बस्तर के कुछ स्थानों पर अभी शीतलहर चल रही है। दुर्ग में भी शीतलहर जैसी स्थिति है। वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। प्रदेश में दिन का तापमान कहीं सामान्य से कम तो कहीं ज्यादा है।

छा सकते हैं बादल
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के माैसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में सोमवार को खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। मंगलवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व होने की संभावना है। इसके असर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। गर्म व नम हवा आने के कारण कहीं-कहीं कुछ बादल भी छा सकते हैं।


You may have missed