April 22, 2026

पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 14 फरवरी से थे दोनों लापता

IMG-20220216-WA0019

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकी मिली है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल जिले के थाना गुरुर चौकी पुरूर क्षेत्र अंतर्गत धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओनाकोन्हा जंगल में पेड़ पर प्रेमी जोड़े का शव लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि दोनों 14 फरवरी से लापता थे। दोनों की पहचान धमतरी निवासी के रूप में की गई, जिसमें युवक गगन मारकंडे 20 वर्ष और युवती झरना देवांगन लगभग 18 वर्ष होने की जानकारी है। दोनों धमतरी में एक ही मोहल्ले में रहते थे। वहीं मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरुर थाना प्रभारी और पुरूर चौकी प्रभारी के साथ पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।


You may have missed