BREAKING: ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में फिल्म इंडस्ट्री इस मशहूर अभिनेता का निधन
सोनीपत: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू मंगलवार को दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे इसी दौरान सोनीपत में खरखौदा के पास सड़क हादसे उनकी मौत हो गई। दरअसल, उनकी गाड़ी एक ट्रक में जा टकराई। बता दें कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी की स्पीड इतनी थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बता दें कि हादसे के वक्त उनकी NRI फ्रेंड रीना राय भी स्कॉर्पियों में ही सवार थीं लेकिन गनीमत रही कि वह बच गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


View this post on Instagram
दिल्ली हिंसा के बाद चर्चा में आए थे सिद्धू
तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन और उसके बाद लालकिले पर हुए हिंसा मामले में दीप सिद्धू का नाम चर्चा में आया था। पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप ने लॉ की पढ़ाई की। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी जीता। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म ‘रमता जोगी’ रिलीज हुई थी। हालांकि, दीप 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

