April 22, 2026

अनियंत्रित होकर पलटी पुन्नी मेला जा रही कार, हादसे में गई पांच महिलाओं की जान

abhanpur kendri

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में यह भीषण हादसा हुआ है। जिसमे 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। आज सुबह 6 बजे के करीब भिलाई से आ रही जाइलो कार नं cg.04.ld.1581 अचानक मोनफोर्ट स्कूल के सामने डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कुल 10 महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे। हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 महिला ने अस्पताल पहुँचते ही दम तोड़ दिया। बाकी 5 महिला और चालक को गंभीर अवस्था मे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री भिलाई से राजिम पुन्नी स्न्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकरर मामले की जांच कर रही है।



You may have missed