July 28, 2026

राजिम पुन्नी मेला में बड़ा हादसा: झूले से गिरे दंपति, गंभीर रूप से हुए घायल

rajim puni mela

गरियाबंद: राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। एक दम्पति झूला से गिर कर घायल हो गया है। घायल दम्पति को राजिम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह दम्पति अपने बच्चों के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे और दम्पति एक सीट पर बैठकर खुला का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोट आई है जबकि उनकी पत्नी भी घायल हैं।

पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल पुरुष का गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन भी राजिम पहुंच चुके। फिलहाल झूला को रोक दिया गया है। डॉक्टरों ने दम्पति की हालत खतरे से बाहर बताई है।


You may have missed