प्यार, सेक्स और फिर धोखा: शादी का झांसा देकर युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। वहीं जब शादी से मुकरा तो प्रेमिका ने अपनी माँ के साथ कोतवाली थाने जाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। अब युवक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।


घटना गुढ़ियारी इलाके में रहने वाली लड़की के साथ हुई है। 16 साल की नाबालिग गोलबाजार की एक दुकान में काम करती है। जहां किराए से रहती है वहीं 20 साल आरोपी कुणाल उर्फ छगन भी रहता था। कुणाल ने पहले लड़की से दोस्ती की फिर मामला प्यार में बदल गया। लड़की भी कुणाल पर भरोसा करने लगी। इसी भरोसे का फायदा कुणाल ने उठाया।
पिछले साल 22 अक्टूबर के दिन नाबालिग को कुणाल अपने कमरे में ले गया। वहां उसने वादा किया कि वो शादी करेगा। झांसे में लेकर उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की शादी की बात करती तो हमेशा कुणाल टाल दिया करता था, उसने लड़की से बात भी बंद कर दी थी। लड़की ने अपनी मां को सब बताया और दोनों ने थाने में जाकर शिकायत की। FIR दर्ज होते ही कुछ देर बाद कुणाल को पुलिस ने एक कार गैरेज से पकड़ा जहां वो काम करता है, अब उसे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

