June 3, 2026

आधी रात चाचा और भतीजे के साथ रंगरेलियां मना रही थी दो बहने, पिता ने देखा फिर

sambandh

मुरादाबाद: प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दरअसल चाचा-भतीजा रिश्तेदारी में आए हुए थे। दोनों का यहीं की दो सगी बहनों के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों रात को अचानक कमरे से गायब होकर अपनी-अपनी प्रेमिका के साथ जाकर दूसरे कमरे में सो गए। रात के समय लड़कियों के पिता की आंख खुली तो चाचा-भतीजा गायब मिले। लड़की के पिता ने दोनों की खोजबीन शुरू की।


पंचायत ने चाचा और भतीजा को दिया ये आदेश
खोजबीन के दौरान लड़कियों के पिता ने जो नजारा देखा उससे देखकर खून खौल गया और तुरंत दरवाजा बंद कर करके परिवार वालों को बुला लिया। चाचा-भतीजे दोनों सगी बहनों के साथ दूसरे कमरे में आपत्तिजनक हालत में सो रहे थे। परिवार वालों के आने के बाद दोनों चाचा-भतीजे को पकड़कर जमकर पीटा गया। इसके बाद दोनों को पंचायत के सामने पेश किया गया। पंचायत ने दोनों की शादी कराकर उन्हें लड़कियों को साथ ले जाने का आदेश सुना दिया। यह पूरा मामला मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र का है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए चाचा-भतीजे
अमरोहा जिले के थाना सैदनगली गांव निवासी चाचा-भतीजे दोनों पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव में दूर की रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार रात लगभग दो बजे के आस पास मजदूर की आंख खुली तो देखा कि दोनों चाचा भतीजे कमरे से गायब थे। दूसरे कमरों में देखा तो चाचा भतीजे मजदूर की दोनों बेटियों के साथ अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। चाचा-भतीजे दोनों की जमकर पिटाई की गई।

मामला बना चर्चा का विषय
फिर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद दोनों के परिवार को सूचना देकर बुला लिया गया। गुरुवार की सुबह घंटो तक पंचायत चली। पंचायत ने फैसला लिया कि दोनों की शादी कर दी जाए। पंचायत के फरमान के बाद दोनों चाचा भतीजे के पंडित को बुलाकर फेरे करवाकर दोनों चाचा भतीजे अपनी अपनी पत्नी को लेकर चले गए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


You may have missed