May 8, 2026

खुले में शौच करने गए युवक से लूटपाट: पर्स के साथ पैंट भी ले गए लुटेरे, गमछा बांधकर पंहुचा थाने

lut41

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से लूटपाट का एक मामला सामने आया है, जहां खुले में शौच करने गया युवक लूटपाट का शिकार हो गया। चोरों ने डिलीवरी बॉय के पैंट भी लूट लिए। पर्स के साथ गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए। गनीमत रही कि डिलीवरी ब्वॉय ने सर पर गमछा बांध रखा था। जिसे पहन वो थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा।


चाकू की जोक पर लूटपाट
पीड़ित ने बताया कि उसके पास नगद लगभग 3000 रुपए जेब में रखे हुए थे। जिन्हें लुटेरे लूटकर ले गए। जानकारी के अनुसार युवक डिलीवरी का काम करता है। वह बालोद शहर के बालोद दल्ली मुख्य मार्ग पर जिला पुलिस अधीक्षक बंगले से कुछ ही दूरी पर शौच करने के लिए गया था। तभी दो लोग चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिए हैं। पीड़ित का नाम उमेश सोनवानी है।


You may have missed