April 22, 2026

युवराज सिंह, बबीता जी और युविका चौधरी के खिलाफ कोर्ट में जल्‍द चालान हो सकता है पेश!

IMG-20220222-WA0000

नई दिल्‍ली: खेल जगत और मनोरंजन जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की अनुसूचित जाति समुदाय के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी और ओम शांति ओम फिल्म से लाइमलाइट में आई अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हरियाणा पुलिस जल्‍द चालान पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, हिसार की हांसी पुलिस ने इन तीनों सेलिब्रिटीज के खिलाफ जांच लगभग पूरी कर ली है और जल्‍द ही यह कानूनी प्रकिया पूरी की जा सकती है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी की तरफ से एससी/एसटी एक्‍ट (SC/ST Act) के मामले में तीनों आरोपी सेलिब्रिटीज के खिलाफ इसी सप्‍ताह हिसार की अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में अंतिम रिपोर्ट चालान पेश किया जा सकता है। कानूनन जिस दिन हांसी पुलिस इनके खिलाफ हिसार की विशेष अदालत के जज के सामने चालान या फाइनल रिपोर्ट पेश करेगी, तब इन सेलेब्रिटीज को भी अदालत में पेश होकर रेगुलर बेल हासिल करनी पड़ेगी। इसके बाद इन तीनों के खिलाफ हिसार की विशेष अदालत में अलग-अलग ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज कराने के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की तथा मुनमुन दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी, लेकिन हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में राहत देने से इनकार कर दिया था। इसी तरह मुनमुन दत्ता को भी सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। एफआईआर खारिज करने की उनकी याचिका भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।


You may have missed