April 20, 2026

मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, तीन सालों में पहली बार एंटी इनकंबेंसी महसूस की

ts3

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा खुद का अनुभव है कि मुझे अपने विधानसभा में जाने की अधिक आवश्यकता है। इन तीन सालों में पहली बार मंत्री के रूप में काम करते हुए एंटी इनकम्बेंसी क्या होती है, यह मैं करीब से महसूस कर रहा हूं।


मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों द्वारा किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे जब भी बुलाया गया, अपने क्षेत्र में गया। फिर भी कार्य दक्षता का आंकलन किया गया है, तो उसे मान लेता हूं।

बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मार्च में मंत्रिमंडल में परिवर्तन किया जाएगा। यह प्रश्न स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि परिवर्तन स्वाभाविक बात होती है, यदि इसमें कोई परिवर्तन होता है तो कोई अचरज की बात नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कहा कि मैं अपने विभाग में पूरी ईमानदारी से काम कर रहा हूं। सोते-जागते विभाग का ख्याल रहता है। मेरी प्राथमिकता यही रहती है कि लोगों के साथ संपर्क में रहूं। लेकिन राज्य स्तर पर कार्य करते हैं तो दायरा बढ़ जाता है। लोगों की अपेक्षाएं रहती हैं। मैंने बीते तीन सालों में अपना सारा समय दिया। फिर भी लोगों की उम्मीदें है, मुझे और समय दिया जाए।


You may have missed