नशे में धुत बारातियों का हुड़दंग, DJ बजाने से रोका तो ग्रामीणों पर किया चाकू से हमला
मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नशे में धुत बारातियों का हुड़दंगी उत्पात देखने को मिला। ग्रामीणों ने देर रात डीजे बजाने से मना किया तो ग्रामीणों पर कर दी चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से 7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को पथरिया CHC में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन उपद्रवी बारातियों पर एफआईआर दर्ज किया। बिलासपुर से पथरिया क्षेत्र के पढ़रियाझाप बाराती आये थे। चाकूबाजी की घटना पथरिया इलाके के सकेत चौकी की अंतर्गत हुई है।



