April 20, 2026

दूल्हे की शक्ल देख दुल्हन हुई बेहोश, होश आते ही किया शादी से इनकार

dulhann

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया हैं, यहां एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और जयमाल के स्टेज पर दूल्हे की पोल खुली तो लोगों की हंसी छूट गई। लेकिन उसे देखते ही दुल्हन को चक्कर आ गए। इसके बाद दूल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात बिना दूल्हन के वापस लौट गई।ये पूरा मामला जिले के भरथना थाना क्षेत्र का है।


दूल्हे ने लगा रखी थी विग
ध्यानपुरा गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी की शादी बिधूना निवासी अजय कुमार के साथ तय की थी। 16 फरवरी को कन्या के पिता ने बिधूना पहुंचकर वर का लगुन चढ़ाने की रस्म की। तय तिथि के अनुसार 22 फरवरी को बरात ऊसराहार थानाक्षेत्र के उद्देतपुर गांव स्थित मैरिजहोम में पहुंची। रात में वरमाला का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। जयमाल के स्टेज पर दूल्हे के बाल देखकर दुल्हन को शक हुआ। इसपर उसे किसी ने बताया कि दूल्हे ने विग लगा रखी है। सिर पर नकली बाल लगे होने की जानकारी पर दुल्हन ने ध्यान से दूल्हे को देखा तो बात सच निकली। दूल्हे के बाल न होने और विग लगाए देखकर दुल्हन को चक्कर आ गए और वह स्टेज पर गिर पड़ी।

दुल्हन को चक्कर आने की जानकारी होते ही पंडाल में अफरा तफरी मच गई और जब दूल्हे के विग लगाकर आने की जानकारी हुई तो सभी हंसी छूट गई। हालांकि होश आते ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया तो घरवालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसपर वर पक्ष ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत बन गई। हालांकि बुजुर्गों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया।

कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद दुल्हन को लेकर वधू पक्ष गेस्ट हाउस छोड़कर घर चला गया। बिना फेरे सुबह दूल्हा और बरात भी लौट गई। दूल्हा पक्ष ऊसराहार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि दूल्हे के सिर पर विग लगी देखने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है। वर पक्ष ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनो पक्षों ने कार्रवाई से मना कर दिया।


You may have missed