Government Job 2022: कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 63 हजार सैलेरी प्रति माह
झारखंड: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


आवेदन से पहले उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं। जेएसएससी रिक्रूटमेंट के माध्यम से कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी। जेएसएससी के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- jssc.onlinereg.in पर दिए नोटिस के तहत, ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 26 मार्च 2022 है। इस वैकेंसी में आवेदन ऑनलाइन मांगे जा रहे हैं, ऐसे में वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
इन पदों पर होगी भर्तियां
एक्साइज कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती पर भी भर्ती निकली है. 583 पदों में से 237 पद अनारक्षित हैं, वही 148 पद एसटी, 57 पद एससी, 50 पद ईबीसी, 32 बीसी, एवं 59 पद ओबीसी कैंडिडेट्स से लिए आरक्षित हैं।
योग्यता और आयु सीमा
जेएसएससी के इन पदों के लिए दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए अधिकतम 25 वर्ष की आयु के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं। इस परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को 10 पास होना अनिवार्य है।
एप्लीकेशन फीस
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य, ओबीसी और EWS कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा तथा एसटी, एसटी और PH कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट्सों को 50 रुपए देना होगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन तरीक से इसका भुगतान कर सकते हैं।
सैलरी डिटेल्स
अगर इन पदों पर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आपको महीने के 63,200 रुपए तक वेतन मिलेगा। सैलरी का स्ट्रक्चर 19900-63200 प्रकार का है। जेएसएससी के इन पदों पर चयन फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट, रिटेन एग्जाम और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

