July 21, 2026

रवींद्र जडेजा ने विकेट लेने के बाद ‘पुष्पा’ अंदाज में मनाया जश्न

IMG-20220225-WA0007

फिल्म ‘पुष्पा’ ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ पूरे विश्व में तूफान मचा दिया है। इसके साथ ही फिल्म का डायलॉग पुष्पराज ‘मैं झुकेगा नहीं’ भी काफी फेमस हो गया है। इस डायलॉग पर अब तक कई सेलिब्रिटीज ने वीडियो बनाया है। वहीं क्रिकेटर्स पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है।


दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने फिल्म पुष्पा डायलॉग का एक्शन किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

जडेजा ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके बाद विकेट लेने के बाद जडेजा ने पुष्पा स्टाइल में ‘मैं झुकेगा नहीं’ डायलॉग का सिग्नेचर एक्शन किया।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। जिससे श्रीलंका को 62 रन से हार का सामना करना पड़ा।


You may have missed