June 2, 2026

महंगाई का एक और झटका, 1 मार्च से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के भी दाम

pet

नई दिल्ली: आम लोगों को कल यानी 1 मार्च से महंगाई का एक और तगड़ा झटका लग सकता है। तेल कंपनियां मार्च की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है। 1 मार्च यानी कल तय हो जाएगा कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगले एक महीने तक क्या रहने वाले हैं।।


बता दें कि हर महीने के एक तारीख को तेल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर एक समीक्षा बैठक की जाती है। इस बैठक के बाद ही तेल और रसोई गैस के दाम बढ़ते और घटते हैं। खासकर रसोई गैस की कीमत को लेकर पेट्रोलियम कंपनियां ही फैसला लेती हैं। इस बार इस बैठके में यूक्रेन और रूस की लड़ाई का असर भी दिख सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस लड़ाई से भारत के आम लोग भी प्रभावित होंगे? क्योंकि, रूस और यूक्रेन की लड़ाई से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतों में भी बड़ा इजाफा के अनुमान लगाए जा रहे हैं।


You may have missed