April 17, 2026

बेटी और बेटे को कुरकुरे में जहर देकर व्यवसाई ने लगाई फांसी, सदमे में पत्नी

fansi

अंबिकापुर: बेटी और बेटे को कुरकुरे में जहर देकर व्यवसाई सुदीप मिश्रा ने की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के दौरान 8 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। डेढ़ वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुदकुशी करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान दूसरे कमरे से 6 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा विहार की है। मामले की जांच में जुटी गांधीनगर पुलिस जुटी हुई है। आखिर क्या मजबूरी रही होगी पिता की जो उसने इतना कठोर कदम उठाया।


घटना के बाद से सदमे में पत्नी
देर शाम जब पत्नी घर लौटी तो देखा कि सुदीप फांसी से लटका हुआ था और कमरे में दोनों बच्चे बेसुध पड़े थे। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक सुदीप की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जहां सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सुदीप की पत्नी बेसुध है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान में नीचे सास रहती हैं, उन्हें घटना का पता नहीं चला
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को जहर दिया गया था। बेटे की हालत फिलहाल ठीक है। मकान के फर्स्ट फ्लोर पर सुदीप का परिवार रहता था और नीचे उसकी सास रहती है। वह दिव्यांग हैं। सुदीप की पत्नी उनकी इकलौती बेटी थी, तो वह भी दामाद के घर आकर रहने लगी थीं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी को भी इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

दुकान चल नहीं रही थी, कर्ज भी था
इस पूरी घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस को पत्नी के होश में आने और स्थिति नियंत्रित होने का इंतजार है, जिससे उससे पूछताछ की जा सके। हालांकि बताया जा रहा है कि सुदीप की हार्डवेयर की दुकान कुछ खास चल नहीं रही थी। उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


You may have missed