महिला ने दिया मेंढक जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, जिसे देख हर कोई रह गया दंग
गया: बिहार के गया जिले के एक अस्पताल में लोगों का हुजूम उस वक्त उमड़ पड़ा जब एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी आंखों से लेकर चेहरा और दोनों हाथों का शेप भी मेंढक की तरह है। बच्चे का जन्म शनिवार सुबह हुआ और उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत भी हो गई। मामला जिले के गुरुआ का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाजितपुर की रहनेवाली सरिता देवी की कोख से जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ, देखकर सब दंग रह गए।


डॉक्टर-नर्स से लेकर हर कोई हैरान
यह मामला गया जिले के गुरुआ का है। जहां शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाजितपुर की रहनेवाली सरिता देवी नाम की महिला की डिलीवरी हुई। जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो वह खुद उसका चेहरा देखकर हैरान थी। क्योंकि उसे यकीन नहीं हो पा रहा था कि इस बच्चे जन्म उसकी कोख से हुआ है। डॉक्टर-नर्स से लेकर हर कोई इस नजारे को देखकर हैरान था। जैसे लोगों को पता चला कि एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया है तो उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे का साइज भी एकदम अजीब था। उसकी गर्दन तो दिखाई ही नहीं दे रही थी। बड़ी-बड़ी आंखें थीं और बिल्कुल मेंढक की तरह दिख रहा था।
सरिता देवी की डिलेवरी कराने वाले डॉक्टर तनवीर ने बताया कि महिला की नार्मल डिलीवरी हुई थी।बच्चे का वजन करीब 800 ग्राम था, जो बहुत ही कम ऐसे केस देखने को मिलते हैं। उसकी गर्दन नहीं थी, वह देखने में एकदम मेंढक की तरह ही था। वह पूरी तरह से डेवलप भी नहीं हुआ था। हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत भी हो गई। वहीं पति गोविंद पासवान ने बताया कि यह उसकी पत्नी की तीसरी डिलीवरी थी।

