खुशखबरी:भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Samsung का धाकड़ लैपटॉप Galaxy Book2 Pro 360
नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी पिछले महीने MWC 2022 में लॉन्च किए गए अपने शानदार लैपटॉप- Galaxy Book 2 Pro 360 को अब भारत में भी लॉन्च करने वाली है। सोमवार को कंपनी ने एक ट्वीट करते इसके इंडिया लॉन्च को टीज भी किया था और अब यह लैपटॉप अमेजन इंडिया पर भी लिस्ट हो गया है। अमेजन पर यह लैपटॉप ‘Coming Soon’ बैज के साथ लाइव है। इससे माना जा रहा है कि कंपनी इसे बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है।


सैमसंग गैलेक्सी बुक 2 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का यह लैपटॉप दो साइज- 13.3 इंच और 15.6 इंच में आता है। दोनों में कंपनी 16:9 के आस्पेक्ट रेशियो और HDR सपोर्ट के साथ फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले लगा है। इस लैपटॉप की स्क्रीन ब्राइटनेस 400 निट्स की है और HDR कॉन्टेंट देखते वक्त यह बढ़कर 500 निट्स तक पहुंच जाती है। S Pen के साथ आने वाले इस लैपटॉप में आपको 32जीबी तक की LPDDR5 रैम और 1टीबी तक का SSD स्टोरेज मिलेगा।
अपडेटेड फुल एचडी वेबकैम
लैपटॉप में 12th Generation इंटेल कोर प्रोसेसर लगा है। इसमें आपको Core i5 और Core i7 का ऑप्शन भी मिलेगा। वहीं, ग्राफिक्स के लिए कंपनी इसमें XE Graphics दे रही है। ओएस की बात करें तो यह विंडोज 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। नए लैपटॉप में कंपनी अपडेटेड फुल एचडी वेबकैम भी दे रही है और इसका फील्ड ऑफ व्यू भी काफी चौड़ा है।
दमदार साउंड के लिए 13.3 इंच वाले वेरिएंट में 4 वॉट के ड्यूल स्पीकर और 15.3 इंच वाले वेरिएंट में 5 वॉट के ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट में डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट और AI नॉइस कैंसलेशन वाला ड्यूल ऐरे माइक भी मिलेगा। 13.3 इंच वाला लैपटॉप 63Whr और 15.6 इंच वाला लैपटॉप 68Whr बैटरी के साथ आता है। लैपटॉप में कंपनी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी दे रही है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी फुल चार्ज होने पर 21 घंटे तक चल जाती है।

