June 3, 2026

इस विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला: ऑनलाइन मोड में होंगी थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं

pepar

रायपुर: बीई थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। टाइम टेबल के साथ ही परीक्षा के संबंध में सीएसवीटीयू ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।


कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि पढ़ाई ऑनलाइन मोड में हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में ही ठीक है। 15 मार्च से थर्ड सेमेस्टर की और 16 मार्च से फोर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी, इस संबंध में 5 मार्च को सीएसवीटीयू की बेवसाइट पर अपलोड नोटिफिकेशन के अनुसार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक परीक्षा होगी।

प्रचार्यों ने बताया कि प्रश्न पत्र ईमेल या व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजे जाएंगे। 3 घंटे में उत्तर लिखने के बाद उत्तरपुस्तिका का पीडीएफ फॉर्मेट में भेजने होंगे। पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने निर्धारित समय होता है। थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 15 मार्च से 30 मार्च तक और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 16 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।


You may have missed