मौसम अपडेट: इसी महीने से चरम पर रहेगा प्रदेश का तापमान
रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों को अब गर्मी का कहर इसी महीने से झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो मार्च माह के तीसरे-चौथे हफ्ते में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा। राजधानी रायपुर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। प्रदेशभर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।


इस साल अधिक पड़ेगी गर्मी
रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस साल पूरे फरवरी में ठंड बनी रही और अब गर्मी में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान भी है कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। अब मौसम शुष्क रहने के कारण आकाश भी साफ रहेगा और किसी भी प्रकार से मौसम में बदलाव होने के संकेत नहीं हैं।

