BREAKING: रायपुर समेत कई जिलों में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी की रायपुर समेत कई जिलों में आईटी विभाग ने दबिश दी है। बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है।


इस छापेमार कार्रवाई में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी है। जानकारी के अनुसार विनोद जैन, कन्हैया अग्रवाल समेत कई और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश की सूचना सामने आ रही है। यह बताया जा रहा है कि, कारोबारी के मैनेजर के घर अशोका रतन में भी टीम पहुंची है। साथी ही रोड कॉन्ट्रैक्टर जशपुर और कवर्धा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। आयकर विभाग की कार्रवाई बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, रायगढ़, जशपुर समेत कई जिलों में जारी है।

