June 5, 2026

एक तस्कर ऐसा भी: अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा लिए 52 जिंदा सांप और छिपकली, ऐसे पकड़ाया

privet part

कैलिफोर्निया: तस्कर कई बार तस्करी करने के लिए ऐसे तरीके अपना लेते है जिसे देखने के बाद भी यकीन नहीं होता है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहां एक ट्रक ड्राइवर तस्कर को अमेरिकी पुलिस ने पकड़ा है। यह तस्कर अपने प्राइवेट पार्ट के पास पैंट में एक जगह कुछ दुर्लभ जीवों को छिपाकर ले जा रहा था। दरअसल, यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है।


आरोपी शख्स ट्रक चलाकर मैक्सिको से लगती सीमा पर पहुंचा। उस समय जब अधिकारी उसकी जांच कर रहे थे तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद जब उसकी गहनता से जांच की गई तो अधिकारी हैरान हो गए। उस शख्स के प्राइवेट पार्ट के पास पुलिस को यह सब मिला। इस शख्स ने बड़े ही अचरज भरे तरीके से उसे छिपाया हुआ था।

पैंट के पास थैलों में मिले 52 जिंदा सांप
अधिकारियों ने उसके पैंट के पास से कुछ छोटे छोटे थैलों में 52 जिंदा सांप छिपा रखे थे। इतना ही नहीं इन थैलों में कुछ छिपकलियां भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने इन थैलों को पैंट के पास से निकाला। बताया गया है कि शख्स के पास नौ सांप और लगभग 43 सींग वाली छिपकलियां भी जब्त की गईं हैं। इनमें से कुछ विलुप्त प्रजाति की छिपकलियां हैं।

घटना के बाद अधिकारियों ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शख्स की उम्र 30 वर्ष है और वो अमेरिका का नागरिक है। फिलहाल उस शख्स को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और उसके पास से जब्त किए गए सभी जीव भी संबंधित विभाग को भेज दिए गए हैं। इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे देखकर लोग हैरान गए।


You may have missed