April 19, 2026

शिक्षक निलंबित: शराब के नशे में स्कूल आकर छात्रों के साथ करते थे ऐसी हरकत

nilambit

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक स्कूल के शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पत्थलगांव BEO ने मामले की जांच की थी, जिसमें आरोप साबित होने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।


सुरेश कुमार प्रधान पत्थलगांव के कोतबा स्कूल में पदस्थ था। बताया गया कि सुरेश कुमार आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचता था और यहां छात्रों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता था। सुरेश कुमार की हरकतों से परेशान छात्रों के परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी।


You may have missed