June 3, 2026

विद्यार्थी ध्यान दें: परीक्षा के बाद भी नहीं मिलेगी छुट्टी, स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में किया गया बदलाव

school1

रायपुर: इन दिनों स्कूल की परीक्षाएं चल रही है। स्कूली परीक्षाएं खत्म होने के बाद भी इस बार छात्रों को छुट्टी नहीं मिलेगी। उनकी अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 14 मई तक लगातार कक्षाएं संचालित होगी। इस दौरान छात्रों को न सिर्फ अगली कक्षा की जानकारी दी जाएगी बल्कि पूर्व कक्षा में क्या क्या पढ़ाई हुई उसके बारे में भी बताया जाएगा।


स्कूलों में इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। पूर्व में वर्षों में यह देखा गया है कि मार्च के बाद से स्कूलों में छुट्टियों का माहौल बन जाता है। फिर गर्मी की छुट्टी के बाद वापस जून से पढ़ाई शुरू होती है, लेकिन इस बार सिस्टम थोड़ा बदल गया है। स्कूलों में लगातार पढ़ाई होगी। पूरी परीक्षा खत्म होने के बाद भी छात्रों को बुलाया जाएगा। अफसरों का कहना है कि इसके अनुसार तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए नई योजना बनाई गई है।

कोरोना के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहे, इसका नुकसान छात्रों को हुआ है। बच्चों में भाषायी क्षमता और गणितीय अवधारण प्रभावित हुई है, खासकर पहली से आठवीं के बच्चों को बहुत नुकसान हुआ है। इसी सीखने में आई कमी की भरपाई के लिए इस बार लगातार कक्षाएं संचालित की जाएगी। अभी चल रहा शिक्षा सत्र 31 मार्च तक खत्म होने वाला था, लेकिन अब यह 30 अप्रैल को खत्म होगा। इसके बाद फिर 1 मई से फिर नया सत्र शुरू हो जाएगा। 14 मई तक कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद फिर 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी।

अफसरों ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ने लगती है। तेज गर्मी होने पर ज्यादा देर तक स्कूल नहीं लगेंगे। स्कूलों की टाइमिंग कम हो जाएगी। फिर सभी कक्षाएं 7 से 10 तक लगेंगी। इसके बाद स्कूल बंद हो जाएंगे। इसके अनुसार 14 मई तक ही पढ़ाई होगी।


You may have missed