June 4, 2026

छत्तीसगढ़: आईईडी की चपेट में आने से ASI शहीद, एक जवान घायल…

naksaa

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले के सोनपुर इलाके में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है, जिसकी चपेट में आने से आईटीबीपी 53 बटालियन की A कंपनी का एएसआई शहीद हो गया, वहीं एक जवान घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड सुरक्षा के लिए टुकड़ी रवाना हुई थी। रूटीन गश्त के दौरान जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। घायल जवान को बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने की है।



You may have missed