May 6, 2026

बिरयानी हाउस की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा: शराब के साथ थी लड़कियों की भी व्यवस्था

sex-racket-2-63_5

बेतियाः पुलिस ने एक बिरयानी हॉउस में दबिश देकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफास किया है। बताया जा रहा है कि बिरयानी हॉउस में शराब के साथ लड़कियां भी परोसी जा रही थी। पूरा मामला बिहार के बेतिया के जनता सिनेमा चौक स्थित बिरयानी हाउस का है जहां यह धंधा होता था। पुलिस ने यहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मैनेजर, दो युवतियां, एक स्टाफ और दो युवक शामिल हैं।


शराब के साथ आपत्तिजनक सामान भी बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता सिनेमा चौक स्थित बिरयानी हाउस में देह व्यापार का धंधा होता है। इसी के आधार पर पुलिस ने सोमवार की देर रात यह कार्रवाई की है। पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान शराब के साथ कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।

कमरे में ग्राहकों के साथ बंद थीं युवतियां
छापेमारी के दौरान जब पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची तो यहां कमरे में दो युवतियां ग्राहक के साथ पकड़ी गईं। जब होटल की तलाशी ली गई तो कई अन्य चीजें भी बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सबको थाने लेकर आ गई। एसडीपीओ ने बताया कि सभी लड़कियों और पकड़े गए युवकों का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

100 मीटर की दूरी पर है महिला थाना
बता दें कि बिरयानी हाउस करीब ढाई-तीन साल से चल रहा था. हालांकि धंधा कब से हो रहा था अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। सबसे खास बात यह है कि यहां से महिला थाने की दूरी करीब 100 मीटर के आसपास होगी लेकिन पुलिस को कभी भनक नहीं लगी। एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना के साथ महिला थाना की पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। वहीं, शराब और सेक्स रैकेट को ध्यान में रखते हुए बिरियानी हाउस को सील कर दिया गया है।


You may have missed