केंद्रीय विद्यालयों में निकली TGT, PRT और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर समेत कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली: देश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए अनुबंध पर भर्तियां इस समय चल रही हैं। इस केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू के जरिये योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिन पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, उनमें PGT पीजीटी, TGT टीजीटी, PRT पीआरटी, Counselor काउंसलर आदि शामिल हैं। इस स्टाफ भर्ती के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट से अधिक हासिल कर सकते हैं। यह नियुक्तियां केंद्रीय विद्यालय टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के तहत होंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में जरूरी जानकारियां।


केंद्रीय विद्यालय, एनपीजीसी नबीनगर, औरंगाबाद
केंद्रीय विद्यालय में हो रही नई नियुक्तियों के तहत लिए केंद्रीय विद्यालय एनपीजीसी नबीनगर, औरंगाबाद में टीचिंग के पदों पर भर्ती चल रही है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
केंद्रीय विद्यालय, चाकेरी, कानपुर
केंद्रीय विद्यालय, चाकेरी, कानपुर ने भी इस क्रम में पीजीटी, टीजीटी, एजुकेशन काउंसलर, डॉक्टर, नर्स, वोकेशनल इंस्ट्रक्टर और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए बकायदा एक सूचना-पत्र जारी किया है। केंद्रीय विद्यालय, चाकेरी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2022 होगी।
केंद्रीय विद्यालय, देहरादून
देहरादून में स्थित चार केंद्रीय विद्यालयों में यह भर्ती प्रक्रिया होगी। सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, फिर केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, इसके बाद केंद्रीय विद्यालय बीरपुर और अंत में केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी शिक्षक सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया गत 14 मार्च 2022 से आरंभ हो चुकी है। यह वॉक इन इंटरव्यू 16 मार्च तक जारी रहेगा। यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक हुई तो रिटन एग्जाम भी आयोजित की जा सकती है।

