May 6, 2026

अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह राजनीति के मैदान में आएंगे नजर, AAP पार्टी ने बनाया पंजाब राज्यसभा उम्मीदवार

sing

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अब खेल के मैदान से राजनीति के मैदान पर नजर आने वाले है। बता दें इस साल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी को इस महीने के अंत तक राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं। इसके पहले ही हरभजन सिंह का नाम सामने आया है।


ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि हरभजन सिंह को राज्य में एक प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी सौंपी जा सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान ने कहा था कि सरकार बनने पर उनके कार्यकाल में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे में हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान दी जाती है तो इसके जरिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश होगी।

पंजाब चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह सुनकर अच्छा लगा कि वे भगत सिंह के गांव खटकरकलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।”


You may have missed