कोरोना के बाद अब खटमल फैला रहा खतरनाक वायरस, इसका कोई इलाज नहीं!
नई दिल्लीः दुनिया में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं है और इसी बीच एक खतरनाक वायरस फैलने लगा है। कहा जा रहा है कि यह वायरस कोविड 19 से भी ज्यादा खतरनाक है। इस वायरस का अब तक कोई इलाज भी नहीं है।


अमेरिका में खटमल से एक खतरनाक वायरस फैल रहा है। इसकी चपेट में आने के बाद इंसान के अंग फेल हो जाते हैं। अमेरिका के जॉर्जिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चिकित्सकों के अनुसार यह जानलेवा वायरस इंसानों में खटमल से फैलना शुरू हुआ है।
इस खतरनाक वायरस का नाम हार्टलैंड है। इस वायरस का पहला मामला 2009 में सामने आया था और यह खटमल से हिरन में पाया गया था। इसके बाद 2013 में इस वायरस से इंसानों में संक्रमण का पता चला। जानकारों के अनुसार हर दो हजार में से किसी एक खटमल में ऐसे वायरस पाए जाते हैं। हार्टलैंड वायरस की चपेट में आने के बाद बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और भूख का ना लगना शामिल है। इसकी चपेट में आने के बाद ऑर्गन्स फेल हो जाते हैं।

