बड़ी सौगात: 12वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेंगे 25 से 40 हजार रुपए, जानिए कैसे करें आवेदन
पटना: प्रदेश की सरकार अब छात्राओं को एक बड़ी सौगात देने जा रही है, दरअसल बिहार बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है और इस साल भी नतीजों में लड़कों से लड़कियां आगे रहीं। ऐसे में अब प्रदेश की सरकार छात्राओं को सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 83 फीसदी से ज्यादा रहा। यहां जानिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज के बारे में


पात्रता
बिहार की स्थाई निवासी हो
12वीं पास हो
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
वोटर ID कार्ड
बैंक की पासबुक
फोटो (पासपोर्ट साइज)
आय प्रमाण पत्र
12वीं का मार्कशीट
जानें कैसे करें आवेदन
सबसे पहले ई-कल्याण ekalyan.bih.nic.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
अब Click Here To Apply पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कैप्टर कोड डालें।
अब आपको फॉर्म मिलेगा।
फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेजों को संगलग्न करें।
अब जानकारी देने के बाद Submit Button पर क्लिक करें।
इन छात्राओं को मिलेगा 40 हजार रुपय।
बिहार में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति-जन जाति की लड़कियां अगर फर्स्ट डिविजन से इंटर पास करती हैं तो उन्हें 15 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानि उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिलेंगे। ये राशि कल्याण विभाग देता है। इसके लिए अलग से फॉर्म भरना होता है।

