August 18, 2026

रायपुर में देर रात हिट एंड रन: बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, एक की मौत

IMG-20220321-WA0005

रायपुर: राजधानी रायपुर में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया। वहीं कई कार और बाइकों को भी टक्कर मार दी। हादसे में गुपचुप का ठेला लगाने वाले एक की मौत हो गई। वहीं 6 से अधिक लोग घायल है। इनमें एक 8 साल का मासूम भी शामिल है।


नशेड़ी कार चालक मासूम के पैर को कुलते हुए बूढ़ा तालाब की दीवार में जाकर कार में घुसा गया। इसमें आरोपी कार चालक को भी चोटे आई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां WRV कार क्रमांक सीजी 04 एमए 2200 में सवार आरोपी देवराज पाल ने भाठागांव बस स्टैंड से कई गाड़ियों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को ठोकर मारते हुए बूढ़ातालाब की दीवार में जा घुसा। इस पूरे घटना क्रम में पानी पुरी बेचने के बाद वापस घर जा रहे गुपचुप ठेला वाले लक्ष्मीकांत जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला था। 7-8 साल से मठपारा स्थित बजरंग चौक के पास अपने साथियों के साथ किराये के मकान में रह कर गुपचुप का व्यवसाय करता था।

यातायात एएसपी एमआर मंडावी ने बताया कि धारा 279,184, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला दर्ज विवेचना उपरांत लग सकता है। चूकि जान भी गई है ऐसे में 304 ए का मामला भी बनता है. इस तरह लोगों के जान जोखिम में डालनें वालों के खिलाफ यातायात पुलिस हमेशा सख्त कार्रवाई करती है। मोटर विकल एक्ट के तहत लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed