April 20, 2026

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला हुई प्रेग्नेंट, सोनोग्राफी में मामला आया सामने

IMG_20220327_204107

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला प्रेग्नेंट हो गई है। इससे जेल में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। यह कैसे हो गया, इसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि महिला कुछ समय के लिए जमानत पर बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा।


सतना जेल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस दौरान महिला और पुरुष बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान इस महिला कैदी ने भी पेटदर्द से जुड़ी शिकायत की, जिसकी जांच के लिए सोनोग्राफी कराई गई। इसमें ही उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है। यह बात सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

2016 से चल रहा है केस
सतना जेल प्रशासन के मुताबिक महिला कैदी पर अपने पति और सास की हत्या की कोशिश का आरोप है। 2016 से ही उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है। महिला खजुराहो की रहने वाली है और 28 फरवरी 2022 को उसे छतरपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सतना की जेल में 12 मार्च को लाया गया था। इस दौरान महिला जमानत पर जेल के बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा क्योंकि जांच में वह पांच हफ्ते की प्रेग्नेंट निकली है।


You may have missed