April 19, 2026

ऑनलाइन परीक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, यहां पढ़ें

bhupee

रायपुर: छत्तीसगढ़ में परीक्षाओं को लेकर कई छात्र उलझन में है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन, तो आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी लगभग तय हो चुका है। जैसे कि आप सभी को पता है कि पिछले दिन ही एनएसयूआई के अध्यक्ष और उनकी टीम ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आश्वासन दिया थाल वहीं पत्रकारों ने जब CM भूपेश से सवाल किया तो CM भूपेश में कहा ऑनलाइन एग्जाम को लेकर जल्द ही आदेश जारी होगा। प्रस्ताव भेज दिया गया है।ऑनलाइन परीक्षा होगी ।


ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग
छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते पढ़ाई ऑनलाइन कराई गई है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान विश्विद्यालय बंद थे, इस लिए एक बार फिर छात्रों ने मांग की है की परीक्षा ऑनलाइन कराई जानी चाहिए। इसी मांग पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया है।

प्रबंधन से ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग की जा रही है और शुक्रवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में एनएसयूआई के सदस्यों ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की है। इस दौरान एनएसयूआई ने ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।

शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल से एनएसयूआई के नेताओं से मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। सीएम और छात्र नेताओं की बातचीत से कॉलेज स्टूडेंट को एक बार फिर ऑनलाइन एग्जाम को आस जगी है। सीएम भूपेश बघेल ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग लेकर पहुंचे छात्र नेताओं से पूछा कि इसके बाद नहीं होगा…

कुछ दिनों में हो जाएगा परीक्षा को लेकर निर्णय
सीएम से मुलाकात के बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार भी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है। ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई तो ऑनलाइन परीक्षा होनी चाहिए। छात्र लगातार ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए मांग कर रहे है इसी लिए सभी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया जा चुका है। सीएम भूपेश बघेल से भी ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग हमने की है। इसपर सीएम भूपेश बघेल ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।


You may have missed