लोगों को महंगाई का एक और झटका: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा
नई दिल्ली: लोगों को बढ़ते महंगाई से राहत मिलने कि कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है क्योंकि तेल कंपनियों की तरफ से आज 28 मार्च को फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 33 से 37 पैसे तक बढ़े हैं।


जानें छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कितनी है कीमत
पेट्रोल का भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 105.23 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 106.37 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 105.93 रुपए, जगदलपुर में 108.07 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 104.91 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 104.47 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल का भाव
रायपुर में डीजल 96.63 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 97.76 रुपए, बिलासपुर में 97.33 रुपए, जगदलपुर में 99.43 रुपए और कोरबा में 96.32 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 90.77 99.41
मुंबई 98.50 114.19
कोलकाता 93.92 108.85
चेन्नई 95.33 105.18
छत्तीसगढ़ में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 5,121 रुपए प्रति ग्राम है। कल भी सोने का भाव 5,131 रुपए प्रति ग्राम था।
चांदी का भाव
छत्तीसगढ़ में आज चांदी का भाव 73.00 रुपए प्रति ग्राम है। कल चांदी की कीमत 73.40 रुपए प्रति ग्राम थी।

