July 21, 2026

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की परीक्षाएं होगी ऑनलाइन, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

PicsArt_05-30-04.09.49

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अब उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार अब कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी।


वर्ष 2021-22 की शेष परीक्षा ऑनलाइन लेने का निर्देश दिया गया है। इसी के साथ अब कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन होंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव डॉ. समरेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि छात्र ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर लगातार मांग कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन एग्जाम कराने के निर्देश दिए थे।


You may have missed