अपराधी हो जाएं सावधान! अपराध करने वालों के घरों पर सरकार चला रही बुलडोजर
भोपाल: उत्तरप्रदेश में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिए। एमपी पुलिस ने महिला अपराध में शामिल 2 आरोपियों का पहले जुलूस निकाला और फिर उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे नेस्तानाबूद कर दिया।


दरअसल अशोक नगर जिले के मुंगावली तहसील में एक युवती अपनी मां के साथ मजदूरी करने के लिए जब मैरिज हॉल गई तो वहां कुछ लड़कों ने युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों का सड़क पर जुलूस भी निकाल और आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया गया। प्रशासन ने मैरिज हाल को जमींदोज कर दिया

