30 मार्च का राशिफलः आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि
मेषः मेष राशि वाले जातक आज कार्यस्थल में व्यर्थ के विवाद में पड़ सकते हैं। कार्य को समयसीमा में पूर्ण करें। अपने आप को नियमित रखें। अधिक तनाव से ब्लड प्रेशर संभव है। शनि से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।


वृषभः वृषभ राशि वाले आज अपने करीबियों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। घरेलू स्तर पर सुख समृद्धि बनी रहेगी। कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। सेहत का ध्यान रखें। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। सफेद वस्त्र धारण करें।
मिथुनः इस राशि के जातकों को आज नये प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। इस समय आप सहज महसूस करेंगे। कुछ जातक तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। दोषों को दूर करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें और भूखे को आहार का दान करें
कर्कः आज आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। नये अवसर की प्राप्ति या उच्च शिक्षा हेतु चयन के योग हैं। दांत दर्द के कारण कष्ट हो सकता है। संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। गणपति को दूब चढ़ाकर मनन करें। मूंग दान करें।
सिंहः सिंह राशि वालों को आज किसी बास से सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आपके काम में लाभ होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन तथा भ्रमण का कार्यक्रम बना सकते हैं। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। जरूरतमंदों को दवा दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
वृश्चिकः आज संतान के स्वास्थ्य से संबंधित कष्ट हो सकता है। धार्मिक कर्म की रूचि रहेगी। व्यवसायिक संबंधों में सुधार संभव है। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें और धूप-दीप जलायें।
धनुः धनु राशि के लोगों को आज सभी काम में अच्छी शुरूआत मिलेगी। नये व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सिरदर्द या आंखों में कष्ट हो सकता है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए गुड़-रोटी गाय को खिलायें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मकरः मकर राशि जातकों को आज सभी का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्तर पर सफलता की प्राप्ति होगी। पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा तंदुरूस्त रहने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कुंभः आज घरेलू सामग्री पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक शुभ काम में सहभागिता होगी। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव रहेगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
मीनः इस राशि के लोगों को आज लगातार भागदौड़ करना पड़ सकता है। आज भाइयों और सहयोगियों से विवाद होने की आशंका है। आकस्मिक धन हानि के योग बन रहे हैं। शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।

