July 21, 2026

फ्लाइट में सामान गायब होने पर युवक ने किया इंडिगो की वेबसाइट हैक, और फिर…

indigo

नई दिल्ली: फ्लाइट से सफर करने के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सामान गायब हो गया. इस घटना के बाद इस शख्स ने सामान की खोज के लिए ऐसा कदम उठाया कि यह चर्चा में आ गया। दरअसल नंदन कुमार ने पटना से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट के साथ उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान नंदन कुमार का लगैज गलती से उनके सहयात्री ने उठा लिया और सामान गुम जाने के कारण यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर परेशान हो गया।


वहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर नंदन कुमार ने अपना लगैज वापस पाने से जुड़ी स्टोरी शेयर की और इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट की सुरक्षा में खामियों की ओर इशारा किया। नंदन कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मैंने कल इंडिगो 6E-185 फ्लाइट से पटना से बेंगलुरु का सफर किया, इस दौरान मेरा बैग दूसरे यात्री के साथ बदल गया। ईमानदारी से कहूं तो यह हम दोनों की गलती है। क्योंकि हमारे बैग बिल्कुल समान थे।

कुमार ने कहा कि, फिर मैंने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया और अपने खोए हुए सामान का पता लगाने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन किया। काफी जद्दोजहद के बाद मुझे कोई समाधान नहीं मिला और ना ही मुझे उस व्यक्ति की जानकारी दी गई जिसके साथ मेरा सामान बदल गया था। क्योंकि कंपनी प्राइवेसी और डाटा प्रोटेक्शन से जुड़े कानूनों के तहत ऐसा नहीं कर सकती थी। इसके बाद भी मुझे अगले दिन तक कंपनी की ओर से कोई कॉल नहीं आया।

काफी कोशिश करने के बाद नंदन कुमार ने अपनी कंप्यूटर स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए इंडिगो एयरलाइन की वेबसाइट को हैक कर लिया और उस सहयात्री के बारे में पता लगा लिया, जिसके साथ उनका बैग एक्सचेंज हो गया था। इसके अलावा नंदन कुमार ने इंडिगो की वेबसाइट में मौजूद सुरक्षा खामियों से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर की।


You may have missed