बड़ी खबर: रायपुर के इस थाना परिसर में लगी भीषण आग, सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख
रायपुर: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, यहां पंडरी थाना परिसर में जब्त गाड़ियों में भीषण आग गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई है। आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग की चपेट में एक कार, आटों भी कुछ ठेले तथा विशाल बरगद का पेड़ आ गया है। थाना स्टाफ समेत दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।



