July 21, 2026

BIG NEWS: सड़क हादसे में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की हालत गंभीर, गाड़ियों से जा टकराई उनकी कार

mlaikaa

मुंबई: मुंबई से सटे पनवेल इलाके से एक सड़क हादसे को खबर सामने आ रही है जिसमे बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई है। मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट होने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री की कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के मुताबिक मलाइका के ड्राइवर का इलाके में गाड़ी चलाते समय संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एमएनएस कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

हादसे में अभिनेत्री की आंखों पर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में मनसे पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समाचार वेबसाइट को जानकारी दी। मनसे पदाधिकारी जयराम लांगड़े के मुताबिक सभी कार्यकर्ता राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान पनवेल के पास मलाइका की कार का संतुलन बिगड़ गया उनकी कार पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने इवेंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मलाइका बॉलीवुड का एक जाना- माना और लोकप्रिय चेहरा है। अभिनेत्री को उनके कुछ मशहूर डांस सॉन्ग जैसे छैया- छैया, माही वे, मुन्नी बदनाम आदि के लिए जाना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडिया बेस्ट डांसर, झलक दिखलाजा जैसे टैलेंट शो में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री ने पहले बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों का अरहान नाम का एक बेटा भी है, लेकिन साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया, जिसके बाद से ही अभिनेत्री अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।


You may have missed