April 21, 2026

लोगों को महंगाई की एक और मार: 12 दिन में 10 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol__diesel_price_19282623

नई दिल्ली: लोगों को महंगाई झटके पे झटका दे रही है। रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लगभग 12 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम 10 रूपये तक बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 117.57 रुपये व डीजल की कीमत 101.79 रुपये प्रति लीटर है।


चेन्नई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.21 रुपए और 108.21 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 112.19 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.02 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।


You may have missed