April 21, 2026

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों नहीं होंगे अब फेल

dc-Cover-bhm8htmq80to8n8k2bi2l6tqe0-20180607032311.Medi

रायपुर: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को फेल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को आगे की कक्षा में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है।


आदेश में कहा गया है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही यह नीति है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में नहीं रोका जाता है। कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को सामान्य रूप से वर्तमान शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धियों का सतत् मूल्यांकन किया जाता है और उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी राज्य में पहली से आठवीं तक के बच्चे के लिए यही नीति लागू रहेगी।

बता दें 15 अप्रैल के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। 1 मई से आगामी शिक्षा सत्र के अतिरिक्त कार्य शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। पालक चाहे तो अपने बच्चों को अध्यापन के लिए विद्यालय भेज सकते है, लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।


You may have missed