बेरहम पड़ोसी: रायपुर में 4 साल के बच्चे का अपहरण, फिर जिंदा जलाकर मार डाला
रायपुर: राजधानी रायपुर में 4 वर्षीय बालक का अपहरण और फिर हत्या का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी के उरला थाना में 5 अप्रैल की रात्रि 8 बजे बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस ने दर्ज की। मामला दर्ज करते ही जांच में जुटी पुलिस को आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। आरोपी ने स्वीकार किया कि, उसने पहले बच्चे का अपहरण किया फिर उसकी आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दो बच्चों को बाइक पर घूमने ले गया आरोपी
उरला पुलिस ने बताया कि पड़ोसी पंचराम सुबह 10 बजे पीड़ितों के घर आया और दोनों बेटों दिव्यांश 6 वर्ष और हर्ष चेतन 4 वर्ष घूमने के नाम पर अपनी बाइक में लेकर गया। लगभग आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर लाकर छोड़ दिया और हर्ष चेतन 4 वर्ष को लेकर चला गया। काफी देर तक नही आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया और रात्रि में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल अपहृत बच्चे और संदेही पंचराम की खोजबीन शुरू की।
महाराष्ट्र में लोकेशन बदल कर छिप रहा था आरोपी
आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सघन पूछताछ शुरू की गई। जानकारी मिली कि पंचराम ने उसी दिन दोपहर में अपनी बाइक दुर्ग में बेच दी है। तकनीकी जानकारी के आधार पर पंचराम के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली और तत्काल एन्टी क्राइम और सायबर यूनिट तथा थाना उरला की टीम रवाना हुई। महाराष्ट्र में आरोपी पंचराम बार-बार अपना लोकेशन बदल कर छिप रहा था। इसके बाद एक और बैकअप टीम रवाना किया गया। टीम ने 7 अप्रैल को रात्रि में नागपुर के पास पंचराम को ट्रेस कर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू किया। शुरू में पुलिस को गुमराह करने के बाद पंचराम ने अपराध काबुल किया।
मिट्टी तेल डालकर बच्चे कि हत्या
पंचराम ने बताया 5 अप्रैल को सुबह लगभग 10-10:30 बजे बालक हर्ष चेतन को अपने साथ ले जाने के लगभग आधे घंटे बाद ही ग्राम हसदा जिला बेमेतरा के मरघट के पास ले जा कर हर्ष चेतन के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसकी हत्या कर दिया था और फरार हो गया था। आरोपी पंचराम के निशादेही पर बालक हर्ष चेतन का शव बरामद कर लिया है। फोरेंसिक व पुलिस की टीम शव व घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसके बाद वह बड़े बेटे की भी हत्या करना चाहता था हत्या के कारण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

