रायपुर में सेक्स रैकेट! 17 साल की लड़की को 15 हजार मे बेचा, लड़की बोली-आंटी गंदा काम करवाती है
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक लड़की को बेचने और उससे देहव्यापार कराने का मामला सामने आया है। मामला ये है कि बनारस की रहने वाली तान्या खान नाम की महिला ने रायपुर की रहने वाली एक महिला को 15 हजार में नाबालिग बच्ची को बेचा था। बच्ची का आरोप है कि, रायपुर की महिला उसे अपने साथ हिमालयन हाइट्स सोसाइटी में रखी हुई थी।


यहां पर वो उस बच्ची से देहव्यापार कराने का भी आरोप लगाया है। नाबालिग के मना करने पर महिला उसे मारा करती थी। इस बात की जानकारी जब रायपुर पुलिस को हुई तो बच्ची का रेस्क्यू कर उसे छुड़ाया गया। पुलिस इस मामले को मानव तस्करी और देहव्यापार से जोड़कर मकान मालकिन सहित कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

